फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A vicious criminal was caught in an encounter, police of many states were looking for him

फरीदाबाद व अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर बदमाश, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

Sun, 06 Jul 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
A vicious criminal was caught in an encounter, police of many states were looking for him
मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर बदमाश, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश
विज्ञापन

पैदल घूम कर ठगी, फ्लाइट से सफर और पांच सितारा होटल में गुजारता था रात
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फेज-3 थाना पुलिस की मुठभेड़ में देश के कई राज्यों की पुलिस के लिए वांटेड बदमाश पकड़ा गया है। बदमाश दिन में पैदल घूम कर रेकी करता था और बातों में उलझाकर महिलाओं और बच्चों से जूलरी उतरवा लेता था या चोरी करता था। फिर फ्लाइट से सफर कर देश के किसी दूसरे शहर में वारदात करने के लिए जाता था।
इस दौरान पांच सितारा होटल में रात गुजारता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 29 केस विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं। चोरी और धोखाधड़ी कर हासिल किए गए आभूषण खरीदने वाले फरीदाबाद के दो ज्वैलर्स भी पुलिस ने पकड़े हैं। 10 लाख रुपये कीमत की जूलरी, बाइक, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस टीम सेक्टर-61 के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। जब उसे रुकने के लिए कहा गया तो उसने हवाई फायर किया और वहां से भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान शिवा के रूप में हुई है। शिवा पंजाब का रहने वाला है और हाल में नई दिल्ली कृष्णा गंज में रहता है। पूछताछ में सामने आया है कि वह ज्यादातर अकेले ही वारदात करता है। दिल्ली-एनसीआर के साथ गोवा, जयपुर, मनाली, मुंबई, समेत कई राज्यों में वारदात कर चुका है।
विज्ञापन


2019 से गाजियाबाद पुलिस को थी आरोपी की तलाश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गाजियाबाद में 2019 से वांटेड है। वहां कोर्ट से भगोड़ा भी घोषित कर दिया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी देश के अलग-अलग शहरों से चोरी किए हुए और बातों में उलझाकर लिए हुए जेवरात फरीदाबाद के ज्वैलर्स को बेचता था। पुलिस के मुताबिक यह जेवरात फरीदाबाद की शिव कॉलोनी निवासी अनिल कुमार झा, फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित राजेंद्र कॉलोनी निवासी अंकुर सोलंकी और अजय को बेच देता था। पुलिस ने अनिल कुमार झा और अंकुर सोलंकी को भी सेक्टर-71 के पास से पकड़ा है, वहीं अजय की तलाश जारी है। थाना फेज-3 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जून में आरोपी दो बार गोवा गया, वहां कसीनो में जाकर बेटिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed