{"_id":"68fd26bee40e3132240096e2","slug":"a-truck-carrying-300-quintals-of-betel-nuts-was-caught-na-news-c-192-1-svns1034-142402-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 300 क्विंटल सुपारी लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 300 क्विंटल सुपारी लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
प्रपत्र के बिना केरल से वाराणसी की तरफ जा रहे 300 क्विंटल सुपारी लदे ट्रक को मंडी सचिव ने पकड़ लिया। जुर्माना वसूलने के बाद ट्रक को छोड़ा जाएगा। एक माह के बीच मंडी को यह तीसरी बार सफलता मिली है।
शुक्रवार की रात मंडी सचिव को मुखबीर से सूचना मिली कि केरल से सुपारी लदा ट्रक लालगंज के हाईवे के रास्ते वाराणसी की तरफ जाएगा। मंडी सचिव धीरेंद्र कुमार गुप्ता मंडी निरीक्षक के साथ देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के समोगरा पहुंच गए।
रात लगभग 12.40 पर हाईवे पर ट्रक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। सचिव ने पीछाकर कुछ दूरी पर उसे अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ पर ट्रक चालक के पास मंडी का कोई प्रपत्र नहीं मिला। सचिव ट्रक को मंडी परिसर में लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
मंडी सचिव धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया केरल से 300 क्विंटल सुपारी लादकर ट्रक एच. आर इंटर प्राइजेज वाराणसी, शिव के लिए जा रहा था। ट्रक के पास मंडी से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं पाया गया है।
मंडी सचिव ने बताया कि जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। जुर्माना वसूलने के बाद ट्रक छोड़ा जाएगा। सचिव ने बताया इसी माह भदोही में भी दो ट्रक सुपारी पकड़ी गई थी।