फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A train from Dadri to Kanpur will be available before Dussehra.

Noida News: दशहरा से पहले दादरी से कानपुर के लिए मिलेगी ट्रेन

Wed, 30 Sep 2026 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
A train from Dadri to Kanpur will be available before Dussehra.
दिल्ली या गाजियाबाद जाने की झंझट होगी खत्म, समय-सारिणी का इंतजार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी और आसपास के इलाकों में रहने वाले कानपुर के लोगों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए गाजियाबाद या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल दादरी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। यह व्यवस्था दशहरा से पहले ही शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी इसकी समय-सारिणी जारी नहीं हुई।
रेलवे ने दैनिक रेल सेवा (14153/14154) के दादरी स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दी है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग कानपुर के लिए सीधी रेल सुविधा की मांग कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा और नोएडा में बड़ी संख्या में कानपुर और आसपास के जिलों के लोग नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले में रहते हैं। अभी कानपुर जाने के लिए उन्हें पहले दिल्ली या गाजियाबाद पहुंचना पड़ता है। इससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। रात के समय परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

कानपुर से रात 8:40 बजे चलेगी ट्रेन
14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल रात 8:40 बजे कानपुर से रवाना होकर सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 14154 आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल मेल रात 11:25 बजे आनंद विहार से चलेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन फिलहाल संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दादरी स्टेशन पर कई अन्य ट्रेनों के ठहराव की पहल भी की जा रही है। कानपुर मेल के दादरी में रुकने से कानपुर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। -तेजपाल नागर, दादरी विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed