{"_id":"68a0a739515015988e0fe0a2","slug":"a-social-worker-was-murdered-on-suspicion-of-his-wife-practicing-black-magic-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71761-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी पर तंत्र विद्या के शक में हुई थी समाजसेवी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी पर तंत्र विद्या के शक में हुई थी समाजसेवी की हत्या
विज्ञापन
पत्नी पर तंत्र विद्या के शक में हुई थी समाजसेवी की हत्या
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच हत्यारोपियों को दबोचा, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रोजा जलालपुर गांव के समाजसेवी नरेश प्रजापति हत्याकांड का खुलासा कर मुठभेड़ और कांबिंग में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि गांव के ही कारोबारी प्रवीण शर्मा ने पत्नी पर तंत्र विद्या के शक में नरेश की हत्या कराई थी।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जब चिपियाना बुजुर्ग के पास घेराबंदी कर हत्या के आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में दो आरोपी नीरज और सुनील पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन आरोपी सौरभ, प्रवीण शर्मा और प्रवीन मावी कांबिंग कर गिरफ्तार किए गए हैं। घायल नीरज हापुड़ के गांव कावी और सुनील दुजाना गांव का रहने वाला है। वहीं सौरभ बुलंदशहर के भरना गांव और प्रवीन मावी मवई गांव का निवासी है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्विफ्ट कार, मोबाइल, तीन तमंचे, कारतूस, दरांती और मृतक का गमछा बरामद किया है। अभी तीन और आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
तीन महीने पहले रची गई थी हत्या की पटकथा
नरेश प्रजापति गांव में समाजसेवा के साथ पूजा-पाठ करने और धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए भी जाने जाते थे। गांव में उनकी पूजा सामग्री की दुकान भी थी। गांव के ही युवक प्रवीण शर्मा की पत्नी करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर एक टैक्सी चालक के साथ चली गई थी। प्रवीण को शक था कि नरेश ने तंत्र विद्या से उसकी पत्नी का वशीकरण कर लिया है। इसी वजह से वह घर छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने का दर्द प्रवीण को अंदर ही अंदर तोड़ रहा था और उसने इसका ठीकरा नरेश पर फोड़ दिया। इसी रंजिश में उसने नरेश की हत्या कराने की साजिश रच डाली। हत्या की साजिश करीब तीन महीने पहले रची गई थी। प्रवीण शर्मा लगातार ऐसे लोगों की तलाश में था जो इस वारदात को अंजाम दे सके। इसी दौरान उसकी मुलाकात हापुड़ जिले के नीरज से हुई। नीरज को प्रवीण ने गाजियाबाद की वेव सिटी में सौ-सौ गज के प्लॉट और एक बड़ी गाड़ी देने का लालच दिया।