{"_id":"68bda07b03cb5809cf08c9ec","slug":"a-nine-month-pregnant-woman-trapped-in-the-flood-was-rescued-noida-news-c-23-1-lko1064-74416-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाढ़ में फंसी नौ माह की गर्भवती को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाढ़ में फंसी नौ माह की गर्भवती को बचाया
विज्ञापन
रबूपुरा पुलिस ने सूचना मिलते ही एनडीआरएफ के साथ मिलकर किया रेस्क्यू
अन्य जगहों से भी 20 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली रबूपुरा पुलिस ने रविवार को एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर चंडीगढ़ गांव के पास से नौ माह की महिला को रेस्क्यू किया और अस्पताल में भर्ती कराया। महिला हरियाणा के एक गांव की रहने वाली है। महिला इलाज कराने जिले में आती है लेकिन बाढ़ में फंस गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही महिला की मदद की। वहीं, पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने 20 से अधिक लोगों को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
पुलिस के अनुसार, हरियाणा के शेखपुरा गांव निवासी संगीता नौ माह की गर्भवती है। जिले में आने के दौरान चंडीगढ़ गांव के पास बाढ़ के पानी में फंस गई। उसने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा बाढ़ में फंसे 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यू भाईपुरा मंदिर के पीछे बने शरणालय में रोका गया है। पुलिस ने इनके खानपान का इंतजाम किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डूब क्षेत्र में नहीं जाएं। आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।