फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A new fruit and vegetable market will be built in Jewar, search for land has begun.

Noida News: जेवर में बनेगी नवीन फल-सब्जी मंडी, जमीन की तलाश शुरू

Wed, 11 Mar 2026 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
A new fruit and vegetable market will be built in Jewar, search for land has begun.
मंडी बनने से जिले के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में किसानों की सुविधा के लिए जल्द ही नवीन फल-सब्जी मंडी विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों की ओर से उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है। मंडी बनने से गौतमबुद्ध नगर के किसानों के साथ ही आसपास के जिलों के किसानों को भी अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा।


दरअसल, जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट को देखते हुए क्षेत्र में कृषि उत्पादों के बड़े व्यापार की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय किसानों और व्यापारी संगठनों का कहना है कि यदि जेवर में आधुनिक फल-सब्जी मंडी बनाई जाती है तो यहां से ताजी सब्जियां और फल देश के साथ-साथ विदेशों तक भी भेजे जा सकेंगे। किसानों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित मंडियों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और परिवहन लागत दोनों बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

जेवर में मंडी बनने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। साथ ही आसपास के जिलों जैसे बुलंदशहर, अलीगढ़ और गाजियाबाद के किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। समिति के अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट के पास मंडी बनने से क्षेत्र में कृषि निर्यात को नई गति मिल सकती है। वहीं एयरपोर्ट पर बन रहे एयर कार्गो के जरिए ताजी सब्जियां, फल और अन्य कृषि उत्पाद विदेशों तक भेजे जा सकेंगे। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय किसानों ने की सहूलियत बढ़ाने की मांग

स्थानीय किसान संगठनों ने सरकार से मांग की है कि मंडी को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाए, जिसमें ग्रेडिंग, पैकेजिंग, भंडारण और परिवहन की बेहतर व्यवस्था हो। इससे किसान सीधे बड़े बाजारों और निर्यातकों से जुड़ सकेंगे।



कोट
जेवर में नई नवीन फल एवं सब्जी मंडी के लिए जमीन की तलाश की जा रही है, जमीन मिलने के बाद मंडी बनने के प्रस्ताव पर काम शुरू होगा। – पंकज शर्मा, सचिव, नवीन फल एवं सब्जी मंडी, फेज-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed