फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A massive fire broke out in a private company, and the fire brigade brought it under control.

Noida Fire: निजी कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू; लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 04 Oct 2025 01:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:31 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a private company, and the fire brigade brought it under control.
Noida Fire - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर 63 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि, मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार शहर के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र स्थित क्लो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में केबल वायर की असेंबलिंग का कार्य होता है। रोजाना की तरह शनिवार को भी काम जारी रहा। लेकिन इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। धीरे-धीरे आग चारों तरफ फैलने लगी। वहीं कंपनी की ओर से अग्निशमन पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और करीब  5 फायर सर्विस यूनिट ने आग पर काबू पा लिया। करीब 3 घंटे के अंतराल में आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे के अनुसार इस बीच लाखों का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


आग लगने की जांच जारी
अग्निशमन विभाग के अनुसार कंपनी में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः सॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है, लेकिन फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत क्लो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वितीय तल पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 फायर सर्विस यूनिट की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। उपरोक्त कम्पनी में । कोई जनहानि नही हुयी है। -प्रदीप चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed