फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A lot of colors gathered in Rajdhani College when former students met together

Noida News: राजधानी कॉलेज में खूब जमा रंग जब मिल बैठे पूर्व विद्यार्थी

Thu, 21 Mar 2024 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
A lot of colors gathered in Rajdhani College when former students met together
-पूर्व छात्र सम्मेलन में अभिनेता सतीश जग्गी, गायक अमरीश व अन्य शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी कॉलेज में खूब जमा रंग जब पुराने विद्यार्थी मिल बैठे। इस दौरान छात्रों ने अपने नए-पुराने अनुभवों को साझा किया। कॉलेज के पूर्व छात्र संघ ने पूर्व छात्र समिति के सहयोग से वार्षिक पूर्व छात्र बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रसिद्ध पूर्व छात्रों में अभिनेता और गायक सतीश जग्गी, गायक अमरीश मिश्रा, अभिनेता और लेखक भास्कर झा, डूटा अध्यक्ष प्रो एके भागी शामिल हुए। कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो आशुतोष भारद्वाज और कॉलेज प्राचार्य प्रो राजेश गिरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कॉलेज प्राचार्य प्रो राजेश गिरि ने अपने संबोधन में कॉलेज की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कॉलेज के मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क, इसके प्रभावशाली विकास पथ और हाल के वर्षों में आए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजधानी महाविद्यालय के प्रमुख पूर्व छात्रों द्वारा दिए गए संबोधनों की श्रृंखला थी। अभिनेता और गायक सतीश जग्गी ने मनोरंजन उद्योग में उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उस दृढ़ता के बारे में बात की जिसके कारण उन्हें सफलता मिली। उन्होंने छात्रों को अटूट प्रतिबद्धता के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


अभिनेता और लेखक भास्कर झा ने अपनी कलात्मक यात्रा में राजधानी महाविद्यालय द्वारा रखी गई नींव को स्वीकार करते हुए एक विचारोत्तेजक भाषण दिया। उन्होंने कहानी कहने की शक्ति और दर्शकों के साथ गहरे स्तर पर जुडऩे की क्षमता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने महत्वाकांक्षी लेखकों और कलाकारों से अपनी अनूठी आवाज़ खोजने और खुद को प्रामाणिक रूप से व्यक्त करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed