नोएडा में हादसा: हरौला की एक दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 5 के हरौला इलाके में एक दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: A fire broke out in a shop in the Harola area of Noida Sector 5. Fire tenders are present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/qvEJwJbeHK
— ANI (@ANI) April 8, 2025
वहीं एक दिन पहले ही विजयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर सड़क पर चलती कार में अचानक सम्राट चौक पर आग लग गई। इसमें सवार युवक ने कार सड़क किनारे खड़ी कर बंद कर दी और खिड़की खोलकर बाहर निकले। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरी तरफ बीती सात अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित हवेलिया वालेंसिया होम्स सोसाइटी में दोपहर के वक्त एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। निवासियों के मुताबिक पांचवें तल पर स्थित फ्लैट में दोपहर करीब तीन बजे वाशिंग मशीन के पास शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।