फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A hotel operator was defrauded of Rs 40 lakh, and four others, including the director of a builder company, were booked.

Noida News: होटल संचालक से 40 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर कंपनी के निदेशक समेत चार पर केस

Wed, 05 Nov 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
A hotel operator was defrauded of Rs 40 lakh, and four others, including the director of a builder company, were booked.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने होटल संचालक कंपनी के निदेशक की शिकायत पर बिल्डर कंपनी के निदेशक समेत 4 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने होटल, रेस्तरां और किचन के संचालन के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। दो साल से बिल्डर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था। अब काम करने से इन्कार कर दिया है।


नोएडा सुइट्स एंड स्टूडियो कंपनी के निदेशक रितेश सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी होटल संचालन करती है। आरोप है कि अर्बटेक इंडिया डेवलपर्स के निदेशक अरुण घई ने धोखाधड़ी कर उनसे 40 लाख रुपये ठग लिए है। 2023 में बिल्डर ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित उनके होटल में संपर्क किया था और प्रस्ताव दिया था कि सेक्टर-153 नोएडा में उनका एनपीएक्स नाम से प्रोजेक्ट बन रहा है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में होटल, रेस्टोरेंट व बैंक्वेट चलाने के लिए प्रॉपर्टी लीज पर देनी है। अक्तूबर 2023 को आशय पत्र पर हस्ताक्षर हो गए। उसमें तय हुआ कि आरोपी अरुण घई अपने प्रोजेक्ट में 78 कमरे होटल के लिए, रेस्तरां व किचन के लिए स्थान और रिसेप्शन की जगह देंगे। बरातघर बनाने के लिए भी जगह देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी एनओसी के साथ उनको सभी सुविधा उपलब्ध करानी थी। पहली बार बिल्डर को 10 लाख रुपये का भुगतान किया और वहां इंटीरियर का काम शुरू करा दिया। इस बीच आरोपी अपने वादों से पीछे हटने लगे।
आरोप है कि बाद में पता चला कि अभी तक उनकी कंपनी के साथ कोई रजिस्टर्ड एग्रीमेंट नहीं किया गया। साथ ही उनकी कंपनी का नाम प्रयोग कर अन्य लोगों के साथ षड़यंत्र किया जा रहा है। आरोपी उनके रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दी है। किचन व रेस्तरां का काम भी रुकवा दिया गया है। साइट पर रखा उनका सामान भी कब्जा लिया है। आरोप है कि आरोपी फोन नहीं उठा रहा है और उनका नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है।

बिसरख कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर निदेशक अरुण घई, सेल्स मैनेजर करन, फैसिलिटी हेड सिखा और टेक्निकल हेड सनी शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed