फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A glimpse of self-reliant India was seen in the Swadeshi fair, buyers appreciated the indigenous products.

Noida News: स्वदेशी मेले में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, खरीदारों ने देशी उत्पादों को सराहा

Sat, 15 Nov 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of self-reliant India was seen in the Swadeshi fair, buyers appreciated the indigenous products.
चरखी दादरी। दादरी के लघु सचिवालय की पार्किंग में शुक्रवार को आयोजित किए गए स्वदेशी मेले में आत्मनिर्भर भारत की बेहतरीन झलक नजर आई। स्थानीय लोगों की ओर से तैयार उत्पादों की हर किसी ने न केवल सराहना की बल्कि लोगों ने उत्पादों को खरीदने में भी काफी दिलचस्पी दिखाई। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेले का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने महिला व पुरुष हस्तशिल्पियों व उद्यमियों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, गृह सज्जा सामग्री, परिधान एवं खाद्य उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले न केवल स्थानीय लोगों के आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करते हैं बल्कि ग्रामीण और शहरी उद्यमिता को एक समान मंच प्रदान करते हैं। आज हमारे बीच के ही लोग स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मेले में स्टॉल लगाने वाले लोगों से संवाद करते हुए उनके अनुभव जाने और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि स्वदेशी उत्पादों की बिक्री के लिए कोई स्थान विकसित किया जाए। आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला थीम के साथ आयोजित किया गया। स्वदेशी मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आत्मनिर्भर भारत की झलक साफ दिखाई दी। जिला के शिल्पकार एवं स्वदेशी उत्पादों के विक्रेताओं ने इसमें हिस्सा लिया। इस आयोजन में शॉपिंग सहित खानपान, मनोरंजन का अनूठा समागम देखने को मिला, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद डाॅ. विरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed