फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A glimpse of rural culture was seen in the Barahi fair.

Noida News: बाराही मेले में दिखी ग्रामीण संस्कृति की झलक

Wed, 01 Apr 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of rural culture was seen in the Barahi fair.
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर ​स्थित बराही मेले का हवन कर शुभारम्भ करते आयोजक । स्रोत  आयोजक
सूरजपुर में हवन और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में बुधवार को ऐतिहासिक बाराही मेला का आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ। सुबह 10 बजे हवन किया गया। मेले में स्थापित प्राचीनकालीन चौपाल और बड़ी खाट, विशाल हुक्का, बड़ी रई, पीढ़ा व बैलगाड़ी जैसी पारंपरिक कृषि वस्तुएं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनीं। राजस्थान से आए कलाकारों ने कच्ची घोड़ी नृत्य, बीन पार्टी और नगाड़ा पार्टी की प्रस्तुति दी जिसमें ग्रामीण संस्कृति की झलक दिखी।
शिव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मेला 13 अप्रैल तक चलेगा। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए कठपुतली शो, नट कला, मौत का कुआं, सर्कस, जादूगर शो और झूले लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र में करीब 200 स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही मान्यताओं के कारण सरोवर में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मेला समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे दीप प्रज्वलन के साथ रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके बाद बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और हास्य-रागनी कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed