फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A glimpse of Haryanvi fun and culture was seen in Prerna Old Age Home.

Noida News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में दिखा हरियाणवी मस्ती और संस्कृति का नजारा

Fri, 31 Oct 2025 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 31 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Haryanvi fun and culture was seen in Prerna Old Age Home.
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में हरियाणवी गाने पर प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में हरियाणवी संस्कृति से सराबोर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर खूब रंग जमाया। स्थानीय ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा एंजेल ठाकुर ने जब हरियाणवी गीत मत छेड़ बलम मेरी चुनर को, पर नृत्य किया तो सभी थिरकने पर विवश हो गए।

मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन न्यायाधीश ललित बतरा मौजूद रहे। प्रेरणा संस्था के संस्थापक व संचालक डॉ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर भारी संख्या में नगर के सम्मानित व वरिष्ठ लोग भी मौजूद थे। जिन में मुख्य रूप से मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार आरके सोंधी, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सुमिता ठाकुर, श्रीराम गुरुकुल ठोल की प्राचार्या सुमन सांगवान, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट से सुरजीत कौर, प्रेरणा अध्यक्ष जसवीर गुंबर, उपाध्यक्ष किरण गर्ग, नरेश गर्ग, महासचिव हरकेश पपोसा, सचिव डाॅ. ममता सूद, अनीता रामपाल, कोषाध्यक्ष आशा सिंगला इत्यादि मौजूद रहे। वीरेंद्र के गीत ने सबका मन मोह लिया। डॉ. ममता सूद ने भी एक कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर अर्णव, नितिन, काजल, गर्वित, नवप्रीत, अक्षित, अभय, निर्भय, मनवीर, नीरज, जयश, मयंक, जानवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed