{"_id":"69235a0f1c85226ba00b3a1d","slug":"a-freight-train-wagon-caught-fire-na-news-c-369-1-mt11016-138895-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मालगाड़ी के वैगन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के वैगन में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी ।
Link Copied
मथुरा। मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रविवार दोपहर को प्लेटफॉर्म नंबर 10 व 11 के बीच खड़ी मालगाड़ी के एक वैगन में धुआं और आग की लपटें उठने पर अफरातफरी मच गई। गाड़ी में सोडियम कार्बोनेट (वॉशिंग पाउडर बनाने में इस्तेमाल होने वाला रसायन) और प्लास्टिक आयटम भरे थे। वैगन को मालगाड़ी से अलग करके दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
घटना दोपहर करीब 1:25 बजे की है। अहमदाबाद से असम के अजारा जा रही मालगाड़ी में सोडियम कार्बोनेट (वॉशिंग पाउडर बनाने में इस्तेमाल होने वाला रसायन) से लदा था। दोपहर करीब 1:25 बजे उठे धुएं के गुबार को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में स्टेशन अधीक्षक वीवी मंगल, डिप्टी एसएस चंद्रप्रकाश, डीसीआई पवन कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर यूके कौशिक, जीआरपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेल कर्मियों ने स्टेशन पर मौजूद फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर वैगन सील बंद होने के कारण आग नहीं बुझाई जा सकी। वहीं वैगन में मौजूद सोडियम के कारण धुआं लगातार तेज हो रहा था। इसी दरम्यान स्टेशन पर दमकल भी पहुंची। तकनीकी टीम ने वैगन को मालगाड़ी से अलग किया। इसके वैगन को खोलकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि सोडियम में रासायनिक प्रक्रिया होने क कारण आग लगने का अनुमान है। जांच की जा रही है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।