फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fraudster of crores arrested with fingerprint clone

फिंगरप्रिंट क्लोन से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
A fraudster of crores arrested with fingerprint clone
फिंगरप्रिंट क्लोन से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। फिंगरप्रिंट क्लोन के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एइपीएस) के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी से कई चेक बुक, पेन कार्ड, बायोमेट्रिक मशीनें, रबड़ इंप्रेशन प्रिंटर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सेक्टर-36 स्थित थाने में कई लोगों ने शिकायत की थी कि एइपीएस के माध्यम से उसके साथ ठगी हो रही है। जांच के बाद साइबर क्राइम की टीम ने क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद निवासी रोहित त्यागी को शुक्रवार को नोएडा से गिरफ्तार किया। बीसीए पास रोहित त्यागी की वर्ष 2019 में नौकरी छूट गई थी। तभी उसे एइपीएस के बारे में पता लगा। इसके बाद आरोपी ने इंटरनेट पर सर्च कर काफी जानकारी एकत्रित की और फिंगरप्रिंट क्लोन तैयार कर ठगी करने लगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी किसी व्यक्ति का फिंगरप्रिंट क्लोन कर माइक्रो एटीएम से पैसे ट्रांसफर कर लेता था। इसके लिए आरोपी विभिन्न माध्यमों से लोगों के बैंक खातों की जानकारी और आधार संख्या हासिल करता था। आरोपी अब तक कितने लोगों से ठगी कर चुका है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है, हालांकि आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

क्या है एइपीएस
एइपीएस, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बनाया गया एक सिस्टम है जो लोगों को आधार नंबर और उनके फिंगरप्रिंट की मदद से माइक्रो एटीएम द्वारा पैसे निकालने की अनुमति देता है। इस पेमेंट सिस्टम से लोग अपने आधार नंबर के माध्यम से एक अकाउंट से दूसरे में पैसे भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान किसी ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए बैंक अकाउंट, आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed