फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A four-year-old girl and her mother were stuck in a lift

Noida News: लिफ्ट में 20 मिनट फंसी रही चार साल की बच्ची और उसकी मां

Tue, 19 Aug 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
A four-year-old girl and her mother were stuck in a lift
फोटो
विज्ञापन


------

- आम्रपाली जोडिएक का मामला, इमरजेंसी सुविधा व इंटरकॉम ने भी नहीं किया काम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी की लिफ्ट में बुधवार को एक चार साल की बच्ची और उसकी मां 20 मिनट तक फंसी रहीं। इससे बच्ची बुरी तरह सहम गई। परिजनों ने सोसाइटी की एओए पर आरोप लगाया है कि सोसाइटी का मेंटेनेंस सही तरीके से नहीं हो रहा है। लिफ्ट में फंसने के दौरान कोई भी इमरजेंसी सुविधा यहां तक कि इंटरकॉम भी काम नहीं आया।


सोसाइटी निवासी निधि ने बताया कि वह अपनी चार साल की बच्ची को स्कूल से लेकर दोपहर एक बजे पी टावर के ग्राउंड फ्लोर से 5वें फ्लोर पर जा रही थीं। जैसे लिफ्ट में चढ़ीं और पांचवें फ्लोर के लिए बटन दबाया तुरंत बिजली चली गई। बिजली जाने के बाद लिफ्ट में पूरी तरह से अंधेरा हो गया। पांच मिनट बाद बिजली आ गई, लेकिन लिफ्ट नहीं चली। लिफ्ट के अंदर इंटरकॉम भी काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में इमरजेंसी के लिए कोई सुविधा नहीं मिल पाई। न ही किसी तरह का अलार्म बज रहा था। इमरजेंसी फोन भी नहीं हो पा रहा था। निधि के मोबाइल में भी सिग्नल नहीं थे। निधि ने बताया कि लिफ्ट में बिल्कुल अंधेरा था और बच्ची बार-बार कह रही थी कि मम्मा लिफ्ट को खोलो, मम्मा लिफ्ट को खोलो।
विज्ञापन

----------------


गार्ड को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

निधि ने बताया कि जब लिफ्ट नहीं खुल रही थी तो वह लिफ्ट के अंदर से दरवाजा खटखटा रही थीं। नीचे बैठे गार्ड को लिफ्ट के कैमरे में एक हाथ दिखाई दिया तो गार्ड को लगा कि लिफ्ट के अंदर कोई फंस गया है। उसके लिए यह जानना बहुत मुश्किल हो गया था कि लिफ्ट किस फ्लोर पर फंसी है। गार्ड ने पूरे टावर के चक्कर लगाए, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। आखिर में 5वें फ्लोर पर खटखटाने की आवाज सुनाई दी तो वह नीचे चाबी लेने गया और चाबी के माध्यम से पूरी ताकत लगाकर लिफ्ट के दोनों दरवाजे खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

जब बिजली जाती है तो इंटरकॉम काम करना बंद कर देता है लेकिन बिजली आ गई थी तो इंटरकॉम क्यों नहीं काम किया है इस बारे में पता किया जा रहा है।

भानु प्रताप सिंह एओए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed