फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fire broke out in the balcony of a flat at midnight due to a short circuit

Noida News: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट की बालकनी में आधी रात लगी आग

Thu, 21 Aug 2025 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the balcony of a flat at midnight due to a short circuit
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की देव साई स्पोर्ट्स होम सोसायटी में बुधवार रात करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। निवासियों का कहना है कि गार्ड और लोग सक्रिय हो गए। फ्लैट में मौजूद लोगों ने बाहर आकर अपनी जान बचाई। उन्होंने तुरंत सोसायटी में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। करीब 20 मिनट के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस दौरान बालकनी में रखा सामान जलकर राख हो गया। ईकोटेक-3 के फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर दमकल गाड़ी भी मौके पर रवाना की गई थी लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। आग बालकनी तक ही सीमित रही और समय रहते काबू पा लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed