फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fine of Rs 51,000 was imposed on fake complaints.

Noida News: फर्जी शिकायतों पर 51 हजार का अर्थदंड लगाया

Wed, 19 Nov 2025 02:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 19 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 51,000 was imposed on fake complaints.
प्रतीकात्मक।
कोटाबाग। नैनीताल की लोकपाल अधिकारी पुष्पा कांडपाल ने कोटाबाग ग्राम बांसी बजाड़ी में विकास कार्यों की शिकायतों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को काशीपुर निवासी अनिल नामक व्यक्ति ने ग्राम बांसी में आरटीआई के माध्यम से चार शिकायतें दर्ज कराईं थीं। शिकायतकर्ता ने ग्राम बांसी के बजाड़ी नाले के वायरक्रेट में दो बार भुगतान करने, नारायण सिंह पुत्र प्रेम सिंह का सिंचाई टैंक नया दिखाकर पुराने टैंक की रिपेयरिंग व प्लास्टर करने, पूर्व क्षेत्र पंचायत वर्तमान में ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी कुशल मजदूर दिखाकर लाखों रुपए खाते में डालने एवं बांसी में किसी भी वास्तविक मजदूर का खाता नहीं लगाने की शिकायतें की थीं। 8 अक्तूबर 2025 को लोकपाल ने स्थलीय निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों का फीडबैक, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारियों तथा ग्रामीणों के बयान लिए गए। बताया कि जांच में चारों शिकायतें निराधार मिली हैं। बताया कि गलत शिकायत करने पर मामले में शिकायकर्ता पर 51 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed