फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fight broke out in a Greater Noida society over entry from the wrong side

आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में बवाल: गार्डों और निवासियों के बीच मारपीट, महिला से बदसलूकी और पिटाई का आरोप

Sat, 04 Oct 2025 11:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोए़डा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोए़डा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:38 AM IST
सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि गार्ड और निवासी आपस में भिड़े हुए हैं, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
A fight broke out in a Greater Noida society over entry from the wrong side
आम्रपाली गोल फार्म सोसाइटी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी में शुक्रवार रात रॉन्ग साइड से एंट्री को लेकर बड़ा बवाल हो गया। सोसाइटी गेट पर सिक्योरिटी गार्डों और एक रेजिडेंट के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान बीच बचाव करने आई एक महिला निवासी के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई का आरोप सामने आया है। 

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि गार्ड और निवासी आपस में भिड़े हुए हैं, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि विवाद रॉन्ग साइड से सोसाइटी में प्रवेश को लेकर हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो सिक्योरिटी गार्डों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सोसाइटी में शांति बनी हुई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में ट्रैफिक अनुशासन और गार्डों के व्यवहार को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन ठोस समाधान नहीं निकल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
https://www.amarujala.com/video/delhi-ncr/noida/video-a-fight-broke-out-in-a-greater-noida-society-over-wrong-side-entry-2025-10-04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed