फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fan fell on a teacher's head in Kalindi College, injuring her

Noida News: कालिंदी कॉलेज में शिक्षिका के सिर पर गिरा पंखा, घायल

Wed, 30 Apr 2025 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A fan fell on a teacher's head in Kalindi College, injuring her
दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में एक शिक्षिका के सिर पर छत से पंखा गिरने का मामला सामने आया है। पंखा गिरने से कंप्यूटर विज्ञान विभाग शिक्षिका के सिर पर चोट आई है। इस घटना के कारण कॉलेज में बुनियादी ढांचे को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक महिला कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही है, जो दर्द से कराह रही है और उसके हाथ उसके सिर पर हैं और सिर से खून बह रहा है। छत का पंखा पूरी तरह से उखड़ी हुई अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंखा एक सहायक प्रोफेसर पर गिरा, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत ठीक है और कोई गंभीर चोट नही लगी है।
विज्ञापन

इमारत में मरम्मत का कार्य पहले से चल रहा है। कॉलेज की और से दिल्ली विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग से इमारत की सरंचनात्मक स्थिति पर रिपोर्ट मांगने के लिए लिखा गया है। इमारत का ढांचा पुराना है, इसे 1967 में बनाया गया था। बताया जा रहा है कि यह घटना शैक्षणिक ब्लॉक में हुई है। कॉलेज छात्र संघ की और से इस मामले को लेकर प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा गया है और कॉलेज के बुनियादी ढांचे के ऑडिट की मांग की गई है। डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो में इस घटना की निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि डीयू प्रशासन जिन इमारतों को मरम्मत की जरूरत है, उनकी पहचान कर एक समिति का गठन करे। अगले तीन महीनों में मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed