{"_id":"6873d33f4761d1e3d200e31f","slug":"a-couple-was-hit-by-a-dumper-while-overtaking-noida-news-c-23-1-lko1064-68136-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओवरटेक के दौरान डंपर की चपेट में आए दंपती, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओवरटेक के दौरान डंपर की चपेट में आए दंपती, महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो
-पुत्र के जन्मदिन पर फूल लेने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे बाजार
-डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुत्र के जन्मदिन पर फूल लेने के लिए निकले दंपती महागुन मार्ट के समीप कार को ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर के नीचे आ गए। डंपर का पिछला पहिया चढ़ने के कारण महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बिसरख कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा डंपर चालक की तलाश कर रही है।
तेजस चौधरी (32) परिवार के साथ रक्षा अडेला सोसाइटी के एच-604 में फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रहे हैं। वह गौर सिटी में एक रेस्तरां का संचालन कर परिवार का खर्च चलाते हैं। रविवार को तेजस के जन्मदिन पर पिता राज नारायण (57) व मां सविता चौधरी (55) सुबह करीब 10 बजे सोसाइटी से स्कूटी पर सवार होकर गौर सिटी-2 के पास फूल लेने के लिए निकले थे। एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह के अनुसार, घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के दौरान जांच में पता चला है कि स्कूटी सवार दंपती जिस जगह से गुजर रहे थे वहां सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। दंपती की स्कूटी के बगल में ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी। इस कारण दंपती ने बांयी तरफ से कार को ओवरटेक कर टर्न लिया। इस दौरान वह पीछे से आ रहे ईंट के रेत से लदे डंपर की चपेट में आ गए।
-- -- -- -- -- -- -- -
पहले सांड को बताया था हादसे की वजह
एसीपी ने बताया कि पहले घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने महागुन मार्ट के पास सड़क पर अचानक से एक सांड आने के कारण हादसे की वजह बताई थी लेकिन सीसीटीवी घटना स्थल के पास सांड नहीं दिखाई दिया। ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। डंपर का पिछला पहिया चढ़ने के कारण महिला की मौके पर मौत हुई है। घायल पति को सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल भेजा था। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया था। डंपर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
-- -- -
नो एंट्री का उल्लंघन कर रहे भारी वाहनः
भारी-मध्यम माल वाहक वाहनों का शहर में नो-एंट्री सुबह सात बजे से 11 बजे व शाम को पांच बजे से रात दस बजे तक है। वर्जित एवं निषेध क्षेत्र में नो एंट्री के समय वाहन प्रवेश पर 20 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। बावजूद निर्माण कार्य में लगे डंपर चालक हैं कि मानने को तैयार नहीं। पूरे दिन निर्माण कार्य में लगे डंपर घूमते रहते हैं। इससे न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि हादसे की संभावना भी बढ़ जाती है।-- -- -
इस साल ट्रक और डंपर से हुए हादसेः
- जून-2025 में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी रोड स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
- जनवरी-2025 में फेज-1 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर आठ में ट्रक बैक करते समय साइकिल सवार बच्चा चपेट में आ गया था। दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी।
- अप्रैल-2025 में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आने से कार सवार एक डेंटल कालेज के एचआर मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
-पुत्र के जन्मदिन पर फूल लेने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे बाजार
-डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुत्र के जन्मदिन पर फूल लेने के लिए निकले दंपती महागुन मार्ट के समीप कार को ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर के नीचे आ गए। डंपर का पिछला पहिया चढ़ने के कारण महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बिसरख कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा डंपर चालक की तलाश कर रही है।
तेजस चौधरी (32) परिवार के साथ रक्षा अडेला सोसाइटी के एच-604 में फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रहे हैं। वह गौर सिटी में एक रेस्तरां का संचालन कर परिवार का खर्च चलाते हैं। रविवार को तेजस के जन्मदिन पर पिता राज नारायण (57) व मां सविता चौधरी (55) सुबह करीब 10 बजे सोसाइटी से स्कूटी पर सवार होकर गौर सिटी-2 के पास फूल लेने के लिए निकले थे। एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह के अनुसार, घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के दौरान जांच में पता चला है कि स्कूटी सवार दंपती जिस जगह से गुजर रहे थे वहां सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। दंपती की स्कूटी के बगल में ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी। इस कारण दंपती ने बांयी तरफ से कार को ओवरटेक कर टर्न लिया। इस दौरान वह पीछे से आ रहे ईंट के रेत से लदे डंपर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
पहले सांड को बताया था हादसे की वजह
एसीपी ने बताया कि पहले घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने महागुन मार्ट के पास सड़क पर अचानक से एक सांड आने के कारण हादसे की वजह बताई थी लेकिन सीसीटीवी घटना स्थल के पास सांड नहीं दिखाई दिया। ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। डंपर का पिछला पहिया चढ़ने के कारण महिला की मौके पर मौत हुई है। घायल पति को सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल भेजा था। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया था। डंपर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
नो एंट्री का उल्लंघन कर रहे भारी वाहनः
भारी-मध्यम माल वाहक वाहनों का शहर में नो-एंट्री सुबह सात बजे से 11 बजे व शाम को पांच बजे से रात दस बजे तक है। वर्जित एवं निषेध क्षेत्र में नो एंट्री के समय वाहन प्रवेश पर 20 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। बावजूद निर्माण कार्य में लगे डंपर चालक हैं कि मानने को तैयार नहीं। पूरे दिन निर्माण कार्य में लगे डंपर घूमते रहते हैं। इससे न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि हादसे की संभावना भी बढ़ जाती है।