फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A committee formed to examine two claims over a piece of land.

Noida News: एक जमीन पर दो दावों की जांच के लिए बनी समिति

Mon, 20 Jul 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
A committee formed to examine two claims over a piece of land.
एक जमीन पर दो दावों की जांच के लिए बनी समिति
विज्ञापन

-सेक्टर-132 रोहिल्लापुर गांव की खसरा नंबर-4 की जमीन का प्रकरण

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-132 रोहिल्लापुर गांव की खसरा नंबर-4 की जमीन को लेकर जांच के लिए नोएडा प्राधिकरण में समिति का गठन हुआ है। नोएडा प्राधिकरण ने इस जमीन पर 12 किसानों को आबादी के प्लॉट नियोजित कर दिए हैं। इन प्लॉट के आवंटन पत्र भी जारी हो गए हैं। वहीं, दूसरा पक्ष गांव के किसान का है, जिनका कहना है कि उनकी तरफ से जमीन का मुआवजा ही नहीं उठाया गया है। अब तक जमीन पर कब्जा कायम है। इसलिए प्राधिकरण में दोनों पक्ष की तहकीकात के लिए ओएसडी की अगुवाई में जांच समिति का गठन किया गया है।
प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया, जमीन पर दावा करने वाले स्थानीय निवासियों ने अपना पक्ष रखा है। अब इस मामले में जांच के लिए ओएसडी क्रांति शेखर के नेतृत्व में समिति गठित कर दी गई है। सदस्य के तौर पर इसमें सीएपी मीना भार्गव व महाप्रबंधक एके अरोड़ा को सदस्य बनाया गया है। एसीईओ ने बताया, समिति की रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां पर प्राधिकरण ने करीब 23 साल बाद जमीन देने वाले 12 किसानों को जमीन के सापेक्ष 5 प्रतिशत आबादी का प्लॉट दिया है। वह जब मौके पर पहुंचे थे तब निर्माण होते मिला था। शनिवार को इनकी तरफ से शिकायत किए जाने के बाद दूसरा पक्ष सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed