फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A clash involving stone-throwing broke out between two groups in front of the PRV

Noida News: पीआरवी के सामने दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने शांत कराया

Tue, 04 Nov 2025 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A clash involving stone-throwing broke out between two groups in front of the PRV
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के चक बड़नपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट और पत्थरबाजी के साथ ही फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पीआरवी के सामने भी दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। कई पीआरवी वाहन और थानों की पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। वहीं एक का दांत टूट गया। वहीं एक पक्ष ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्राम गंधुवई के रहने वाले दर्जनों की संख्या में लोग लाठी-डंडे और असलहों से लैस होकर बड़नपुर गांव पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। एसपी डाॅ. अनिल कुमार को एक पक्ष ने ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि हमलावरों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो लोगाें ने बंदूक से फायरिंग भी की। हमले में अरशद, सलमान, अबरार, इसराईल, इफ्तेवार, शिवली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें कुछ के दांत भी टूट गए। इसके अलावा गौरव, रिजवान, शीला और जहरू समेत कई लोग घायल हुए।

एक दिन पहले ही तीन नवंबर को स्थानीय थाने में आतिल और नौसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। निजामाबाद थाना प्रभारी हिरेंद्र प्रतात सिंह ने बताया कि विवाद तीन दिन से चल रहा है। जब पुलिस जाती है तो दोनों पक्ष मौके से भाग जाते हैं। मंगलवार की सुबह भी दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले हैं। पीआरवी की गई गाड़ी पहुंची और लोगों को काबू में किया। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed