फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A case has been registered on the orders of the court on the charge of fraud in the name of flat sale.

Noida News: फ्लैट बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered on the orders of the court on the charge of fraud in the name of flat sale.
फ्लैट बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में फ्लैट के सौदे को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मैग्नीशियम टेक्नोलॉजी कंपनी ने मथुरा निवासी अनिल उपाध्याय और उनके पुत्र कपिल उपाध्याय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


कंपनी प्रतिनिधि रोहित शर्मा का कहना है कि फरवरी 2024 में दोनों पक्षों के बीच पंचशील ग्रीन-2 का एक फ्लैट बेचने को लेकर करार हुआ था। इसमें तय हुआ कि कंपनी खरीदार उपलब्ध कराएगी और कुल 80 लाख रुपये मूल्य वाले फ्लैट की डील कराएगी। करार के अनुसार कंपनी ने अनिल उपाध्याय को 8 लाख रुपये बतौर एडवांस दिए थे। बाद में कंपनी ने खरीदार रेणु गुप्ता को उपलब्ध कराया। जिसके साथ अनिल उपाध्याय ने 85 लाख रुपये में एग्रीमेंट टू सेल 9 मई 2024 को साइन किया। आरोप है कि विपक्षी ने गुपचुप तरीके से फ्लैट की रजिस्ट्री अगस्त 2024 में मात्र 70 लाख रुपये में दाखिल करा दी। वहीं घर खरीदार से अतिरिक्त 15.50 लाख रुपये भी नकद लेकर वसूले और कंपनी को इसकी जानकारी नहीं दी। करार की शर्तों के मुताबिक फ्लैट का मूल्य 80 लाख से अधिक मिलने पर अंतर की राशि कंपनी की फीस बनती थी। ऐसे में कंपनी को 5.5 लाख रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क और 8 लाख एडवांस की राशि यानी कुल 13.50 लाख रुपये मिलना था। लेकिन विपक्षी पक्ष ने इन्कार किया और बातचीत के प्रयास पर कंपनी प्रतिनिधि रोहित शर्मा के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जानलेवा धमकियां दीं। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed