फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A businessman riding a scooter died after being hit by a car near the U-turn.

Noida News: यूटर्न के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार कारोबारी की मौत

Wed, 28 Jan 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
A businessman riding a scooter died after being hit by a car near the U-turn.
-कार चालक हिरासत में, सेक्टर-47 स्थित लाल बत्ती के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-47 स्थित लाल बत्ती के पास यूटर्न पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार कारोबारी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार देर शाम को हुए इस हादसे के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

सेक्टर-45 निवासी संजय सिंह (27) आटा मिल चलाते थे। वह बुधवार देर शाम को सेक्टर-47 स्थित लाल बत्ती के पास यूटर्न से होते हुए स्कूटी से जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार की चपेट में वे आ गए जिसमें वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की मदद से संजय को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक इकलौता भाई था। हादसे के बाद घर में मातम का माहौल है। एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल की मौत

नोएडा। सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत हो गई। कोतवाली फेज-टू प्रभारी अवधेश प्रताप ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के सामने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सीएससी भंगेल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौला निवासी महेश के रूप में हुई है। वे मूलरूप से गांव चिरगांव थाना चिरगांव जिला झांसी के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed