फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A bullet was fired during a dispute, hitting a young man in the leg.

Noida News: आपसी विवाद में चली गोली, युवक के पैर में लगी

Mon, 03 Nov 2025 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A bullet was fired during a dispute, hitting a young man in the leg.
फोटो
विज्ञापन

- घायल निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत खतरे से बाहर
- बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगड़ी गोलचक्कर के पास हुआ विवाद
- पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की टीम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगड़ी गोलचक्कर के पास सोमवार रात को आपसी विवाद में दो परिचितों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलियों तक नौबत पहुंच गई। झगड़े के दौरान एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। इससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में टीन शेड से भी गोली के आरपार निकालने का वीडियो सामने आया है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग बाल बाल बचे हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और हमलावरों को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की हैं।
सोमवार शाम करीब 7 बजे लव कुमार और सचिन नामक दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। झगड़े के दौरान सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लव कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान जब लव कुमार का साथी गौरव बीच-बचाव के लिए आगे आया तो सचिन ने गुस्से में आकर उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली गौरव के पैर में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। गौरव और लव कुमार दोनों का उपचार चल रहा है और दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने और घटना के पीछे के कारणों की जांच भी की जा रही है। परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों में पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद व्यक्तिगत था या किसी पुरानी रंजिश का परिणाम अबतक पता नहीं चल सकता है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सचिन और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed