{"_id":"68e6ce3bb60406aad60f8b71","slug":"a-budget-of-rs-750-crore-has-been-released-for-naimish-nagar-and-varun-vihar-housing-scheme-na-news-c-13-1-vns1028-1420157-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना के लिए 750 करोड़ का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना के लिए 750 करोड़ का बजट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण नगर योजना विकसित करने की रफ्तार और बढ़ेगी। शासन ने इसके लिए 750 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इन योजनाओं के शुरू होने पर पांच लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि नैमिष नगर और वरुण विहार योजना में जमीन खरीदने का काम शुरू किया जा रहा है। काफी जमीन खरीदी गई है और उसके लिए प्रतिकर भी दिया जा रहा है। योजना से बड़ी संख्या में आवासीय सुविधा मिलेगी। इसमें चौड़ी सड़कें, ग्रीन बेल्ट, पार्क, स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी सेंटर, कामर्शियल काॅम्प्लेक्स आदि की तमाम सुविधाएं रहेंगी। एलडीए वीसी ने कहा कि वरुण नगर योजना 2,664 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित की जानी है और नैमिष नगर 1,084 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित की जानी है।
विज्ञापन