फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A blanket of smog will cover the sky today, and the heat will continue during the day.

Noida News: आज आसमान में छाएगी स्मॉग की चादर, दिन में सताएगी गर्मी

Sun, 19 Oct 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
A blanket of smog will cover the sky today, and the heat will continue during the day.
-मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले चार-पांच दिनों से हवाओं की गति बनी हुई है धीमी
विज्ञापन

33 डिग्री सेल्सियस रहेगा अधिकतम और 21 न्यूनतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पश्चिमी दिशा से आने वाली नमी और ठंडी हवाओं ने सुबह-शाम के वक्त हल्की ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं। लोग दिन में पसीने से परेशान हो रहे रहे हैं और रात में उन्हें हल्की सिहरन का अहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम में बड़ा बदलाव 20 अक्तूबर से देखा जा सकता है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले चार-पांच दिनों से हवाओं की गति धीमी बनी हुई है। इसके चलते दोपहर में गर्मी और प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। फिलहाल हवा की गति बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।



इसी बीच राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2.2 डिग्री अधिक है। ऐसे में आईएमडी ने सोमवार को सुबह के समय कई स्थानों पर धुंध व हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई है, जो दोपहर से धुंध व स्मॉग के साथ साफ आसमान में बदल जाएगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश से लगे पूर्वी राजस्थान पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा, 21 अक्तूबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
विज्ञापन




22 और 23 अक्तूबर को हल्की धुंध



मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में इस दीपावली पर हवा की गति धीमी रहेगी। यही नहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। साथ ही, आतिशबाजी भी देखी जाएगी। इन वजहों से रविवार से दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्का कोहरा और स्मॉग खासतौर पर सुबह और शाम के समय छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने 20, 21 और 22 अक्तूबर को दिल्ली में सुबह के समय कई स्थानों पर स्मॉग या उथला कोहरा छाने की संभावना जताई है। हालांकि, इन तीनों ही दिन दोपहर बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। 22 और 23 अक्तूबर को दिल्ली में सुबह और शाम को हल्की धुंध दिख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed