फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A blanket of smog covered the sky, air quality again in the poor category.

Noida News: आसमान में छाई रही स्मॉग की चादर, हवा फिर खराब श्रेणी में

Sat, 01 Nov 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
A blanket of smog covered the sky, air quality again in the poor category.
-शुक्रवार की तुलना में 70 सूचकांक की गिरावट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण का साया फिर गहरा गया है। ऐसे में शनिवार को एक बार फिर हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। ऐसे में दिनभर आसमान में हल्की स्मॉग की चादर देखने को मिली। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया, जिसमें शुक्रवार की तुलना में 70 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान मंगलवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सीपीसीबी के अनुसार, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2500 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 15000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 257.6 और पीएम2.5 144.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में आनंद विहार, अशोक विहार, पटपड़गंज, रोहिणी, पंजाबी बाग, शादीपुर समेत अन्य इलाकों में 300 से अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है।
विज्ञापन



----------
लगातार 19वें दिन खराब श्रेणी में रही हवा

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्लीवासियों ने शनिवार को लगातार 19वें दिन खराब हवा में सांस ली। इस सीजन में 14 अक्तूबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार ही प्रदूषण का स्तर खराब या बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed