{"_id":"68bd851a9e4e54f7020e5336","slug":"a-30-meter-wide-road-will-be-built-on-the-eastern-side-of-the-airport-noida-news-c-23-1-lko1064-74336-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरपोर्ट की पूर्वी दिशा में बनेगी 30 मीटर चौड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरपोर्ट की पूर्वी दिशा में बनेगी 30 मीटर चौड़ी सड़क
विज्ञापन
-जिला प्रशासन ने एक माह में जमीन पर कब्जा लेने का जारी किया नोटिस
-जेवर तहसील के चार गांवों की 6.9278 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की पूर्वी दिशा में 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। इसका प्रयोग कार्गो टर्मिनल के साथ-साथ फायर और वीआईपी मूवमेंट के लिए किया जाएगा। सड़क के निर्माण के लिए प्रशासन ने अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को जमीन पर कब्जा लेने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए। एक माह के अंदर जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। भविष्य में इस सड़क को 60 मीटर चौड़ा भी किया जा सकेगा।
जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। एक रनवे के साथ इस साल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण हो रहा है। इसी के तहत पूर्वी दिशा में भी 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा, लेकिन पहले चरण में 30 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। भविष्य में इस सड़क को 30 मीटर और चौड़ा किया जा सकता है। उसी हिसाब से प्रशासन 6.9278 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा। अफसरों ने बताया कि यह जमीन रोही, रन्हेरा, पारोही और दस्तमपुर गांव की होगी। रविवार को जमीन पर कब्जा लेने का नोटिस जारी कर दिया गया है। एक माह के अंदर जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। सड़क का प्रयोग कार्गों टर्मिनल के वाहन करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दमकल व एंबुलेंस भी कर सकेंगे आवागमन
साथ ही दमकल वाहन व एंबुलेंस भी आवागमन कर सकेंगे। वीआईपी भी सड़क का प्रयोग कर सकते है। अगर किसानों को जमीन से संबंधित किसी भी तरह की बात रखनी है तो वो 6 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 स्थित अपर जिलाधिकारी भू आधिपत्य कार्यालय में आ सकते हैं। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उनकी बात सुनी जाएगी। हालांकि अभी जमीन अधिग्रहण का मुआवजा तय नहीं हुआ है। इस संबंध में शासन स्तर से फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
एयरपोर्ट के पूर्वी दिशा में 30 मीटर सड़क का निर्माण होगा। नोटिस जारी कर जमीन पर एक माह के अंदर कब्जा लिया जाएगा। अगर किसी किसान को दावा या अपना हित रखना है तो कार्यालय में आ सकते हैं।
बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू-आधिपत्य)