फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   99 jail personnel transferred in Tihar to improve image

Noida News: छवि सुधारने के लिए तिहाड़ में 99 जेलकर्मियों का तबादला

Thu, 11 May 2023 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
99 jail personnel transferred in Tihar to improve image
उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक सहित अन्य कर्मियों को दूसरे जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिहाड़ में प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद से काफी किरकिरी हो रही है। ऐसे में अब जेल प्रशासन ने छवि सुधारने के लिए बृहस्पतिवार को 99 जेलकर्मियों का तबादला कर दिया। प्रशासन ने उपाधीक्षक सहित सहायक अधीक्षक, हेड वार्डर, वार्डर, हेड मेट्रन, वार्डर को दूसरे जेल में भेज दिया है। कुछ जेलकर्मियों को मुख्यालय भेजा गया है। तबादले से पहले जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने सभी अधीक्षकों के साथ बैठक की थी। इसमें कार्यक्षमता के मुताबिक जेलकर्मियों की तैनाती की बात कही गई थी।

उपाधीक्षक संजय गुप्ता को जेल संख्या 15 से जेल संख्या 10, अजय भाटिया मुख्यालय से जेल संख्या 15, बच्चा मांझी जेल संख्या पांच से 10, ऋषि कुमार जेल संख्या 10 से पांच भेजे गए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिनेश देवी को जेल संख्या एक के साथ जेल संख्या तीन का भी प्रभार सौंपा गया है। रेणुका चौहान जेल संख्या 16 से एक, मनमोहन को जेल संख्या एक से मुख्यालय, बलराम मुख्यालय से जेल संख्या पांच, संजीव जेल संख्या 13 से जेल संख्या तीन, राजेश जेल संख्या तीन से 13, मंदीप सिंह जेल संख्या चार से जेल संख्या आठ- नौ भेजा गया है। साथ ही, सहायक अधीक्षक हरिओम अहलावत व सत्यवान जेल संख्या 15 से जेल संख्या 10, संजय खोखर जेल संख्या चार से 15, अक्षय खत्री जेल संख्या 4 से 15, सुनील मोर जेल संख्या चार से 13, अमित कुमार पीडब्ल्यूए ब्रांच से जेल संख्या 13, हरिकिशन शर्मा मुख्यालय से जेल संख्या तीन, नवीन दहिया मुख्यालय से जेल संख्या पांच, निश्छल शर्मा जेल संख्या 13 से आरएमओ, विजय कुमार जेल संख्या 13 से तीन, मुनीश कुमार जेल संख्या 12 से चार, संदीप मलिक जेल संख्या 14 से चार भेजे गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हेडवार्डर और वार्डर का तबादला एक जेल से दूसरे जेल में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed