{"_id":"68c5d606a9b0dc53c203028f","slug":"950-meritorious-students-were-honored-from-kakas-stage-na-news-c-56-1-hts1003-137369-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: काका के मंच से हुआ 950 मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: काका के मंच से हुआ 950 मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन
मेला पंडाल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित हुए मेधावी छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : samvad
मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। जिले भर के करीब 260 विद्यालयों के कुल 950 विद्यार्थियों का सम्मान काका हाथरसी के मंच से किया गया। समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री एवं बदायूं के विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें। 10वीं और 12वीं की परीक्षा कॅरिअर की नींव है।
संघ के जिला प्रचारक जय किशोर, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, अंकुर मित्तल, मनीषा किन्नर गुरु, वकील वार्ष्णेय, दीप्ति वार्ष्णेय और नवीन वार्ष्णेय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री एवं बदायूं के विधायक महेश चंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय, एमएम बिल्डर्स कोसीकलां के कमल किशोर वार्ष्णेय व महिला समाजसेवी सासनी प्रज्ञा वार्ष्णेय, मुख्य संरक्षक व्यवसायी विपिन वार्ष्णेय व नवीन गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। इसका आयोजन संयोजक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय के नेतृत्व में किया गया। प्रतीक वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल ने अतिथियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।