{"_id":"5baad5f1867a553da22cd441","slug":"91537922545-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में नहीं निकला संविदा कर्मियों की समस्या का हल
जिला अस्पताल में 18 दिन से हड़ताल पर हैं कर्मी, दो की बिगड़ रही तबीयत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-30 जिला अस्पताल में हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों की समस्या का कोई हल निकलता नहीं नजर आ रहा है। संविदा कर्मियों का आरोप है कि भूख हड़ताल पर बैठे दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ रही है। लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। गौरतलब है कि कर्मी करीब 18 दिनों से हड़ताल पर हैं। साथ ही दो संविदा कर्मी बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल भी कर रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या का हल निकालने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी बी एन सिंह ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है। शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों को इतना समझाने और इतने प्रयास के बाद उन्हें हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए थी। लेकिन वह अड़े हैं। जिला प्रशासन जल्द ही बैठक कर हल निकालेगा ।