{"_id":"5b7af23542c792464c73d482","slug":"91534784053-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक लाभ का पद मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक लाभ का पद मामला
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों से पूछताछ चाहते हैं आप विधायक
- लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग 24 को सुनवाई करेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लाभ के पद मामले में ‘आप’ विधायकों की चुनाव आयोग में सुनवाई शुक्रवार को होगी। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी। विधायकों के वकील ने आयोग से कहा कि संबंधित मामले में हाईकोर्ट के 16 अगस्त के फैसले की कॉपी अभी नहीं मिली है, लिहाजा सुनवाई टाल दी जाए। हाईकोर्ट ने विधायकों को आयोग के समक्ष दोबारा याचिका लगाने के लिए कहा है।
दरअसल, ‘आप’ विधायक चाहते हैं कि पूरे मामले में दिल्ली सरकार के उन अधिकारियों से भी पूछताछ की जाए, जिनकी संस्तुति के आधार पर संसदीय सचिव पद को लाभ के पद के तहत माना गया था। इस पर चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को राहत देते हुए 24 अगस्त को हाईकोर्ट के विस्तृत फैसले के साथ पेश होने के लिए कहा है।