फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   90 thousand loot

दुकानदार से 90 हजार की लूट

Thu, 05 Sep 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
90 thousand loot
दुकानदार से 90 हजार की लूट
विज्ञापन

तावडू। दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार से पुरानी अनाज मंडी के निकट बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा 90 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। घटना पर नगर के व्यापारी वर्ग में रोष है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारियों ने घटना का जल्द खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। पीड़ित दुकानदार दुलीचंद निवासी वार्ड नंबर 7 ने बताया कि नगर के पुराने बस स्टैंड सब्जी मंडी के निकट उसने एक दुकान खोली हुई है। 4 सिंतबर की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान का बंद कर घर जा रहा था। उसके साथ ललित निवासी वार्ड नंबर 10 भी था। पीड़ित का आरोप है कि जब वे तावडू रिवाड़ी रोड पुरानी अनाज मंडी के पास नगर पालिका चेयरमैन के आवास के निकट पहुंचे तो, उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और उसके हाथ से थैला झपट कर डिढारा गांव की ओर भाग गए। थेला में 90 हजार रुपये, दो डायरी व अन्य कागजात भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed