{"_id":"5f4942c48ebc3e1960391b6d","slug":"9-new-corona-case-in-nuh-mewat-news-noi5326124135","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोना के 9 नए मामले मिले, 7 लोग स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोना के 9 नए मामले मिले, 7 लोग स्वस्थ हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 9 नए मामले सामने आए। वहीं 7 मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठीक हुए सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। विभाग द्वारा लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ अन्य जरूरी आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। जफराबाद में एक, तावडू में दो, खोरी कलां में एक, बिस्सर अकबरपुर में तीन, फिरोजपुर झिरका में एक और पुन्हाना में एक केस मिले हैं।
बृहस्पतिवार को जिले में 17 नए मामले मिले थे इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है। विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने बताया कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है।
बता दें, कि जिले में कोरोना के 69 मरीज हैं। कुल 720 मामले सामने आए हैं। इनमें से 637 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कुल 26179 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है। इनमें से 17990 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 8189 लोगों की निगरानी जारी है। 25154 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 24257 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 74 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन जेएस पूनिया ने लोगों से कहा की वे घर से बाहर निकलने मास्क जरूर लगाए।