फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9 more suspected patients of black fungus

ब्लैक फंगस के 9 और संदिग्ध मरीज

Thu, 27 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
9 more suspected patients of black fungus
नूंह। नलहड स्थित मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस के 9 और संदिग्ध मरीज आए है। मेडिकल कॉलेज में अब इस बीमारी से संबंधित कुल 17 मरीज हो गए है। अब तक तीन मरीजों में ही इस बीमारी की पुष्टि हुई है। जबकि पलवल के रहने वाले एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इससे पहले मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 8 मरीज आए थे। नए मरीजों को मिला मेडिकल कॉलेज में कुल 14 संदिग्ध मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि 3 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज नूंह क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी जिले के रहने वाले हैं। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में बनाए गए ब्लैक फंगस वार्ड में रखा गया है। सभी मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दो तीन दिन में इनकी रिपोर्ट आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नूंह जिले में ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह यहां पर भी इस बीमारी के मरीजों के उपचार के लिए अभी कोई दवा नहीं है। ऐसे में मरीजों के इलाज में भी काफी परेशानी आ रही है। मेडिकल कॉलेज में अभी स्वास्थ्य विभाग ने 20 बेड का प्रबंध किया है। मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेट डॉ महासिंह ने बताया कि 14 संदिग्ध मरीज उनके यहां पर भर्ती हैं। ब्लैक फंगस के एक पुष्ट मरीज की मौत हो चुकी है। उन्होंने माना कि अस्पताल में ब्लैक फंगस की दवाई का अभाव है जिससे इन मरीजों के इलाज में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश सरकार से जरूरी दवाइयों की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि बेड बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो ऐसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed