{"_id":"5c2c001dbdec225715598931","slug":"81546387485-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदर के लिए जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदर के लिए जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम में फंसे लोग, आधा दिन सड़कों पर बीता
-भारी भीड़ को देखते हुए कई मार्ग बंद करने पड़े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नए वर्ष के पहले दिन ही नई दिल्ली समेत कई इलाकों को भीषण जाम से रूबरू होना पड़ा। नई दिल्ली में आलम यह था कि वाहन जैसे सड़कों पर ही पार्क कर दिए गए हों। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस जाम को खुलवाने में असहाय नजर आ रही थी। भारी भीड़ को देखते हुए कई मार्गों को बंद करना पड़ा और कई मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित किया गया। पूरे नई दिल्ली इलाके में देर रात तक जाम जैसे हालत बने हुए थे।
भीड़ के सड़कों पर आने से सुबह से जाम के हालात बनने लगे थे। दोपहर तक इंडिया गेट, चिड़ियाघर व धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से खासकर नई दिल्ली इलाके में जबरदस्त जाम हो गया था। वाहन चालक पांच से सात घंटे तक जाम में फंसे रहे। अधिकतर लोग अपने वाहनों से इंडिया गेट, चिड़ियाघर व कनॉट प्लेस पहुंचे थे। इस कारण शाम तक इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, मथुरा रोड, आईटीओ व विकास मार्ग समेत पूरे नई दिल्ली इलाके में जबरदस्त जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। राजधानी में स्थित मॉल व धार्मिक जगहों पर भी दिन भर जाम रहा।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) आलोक कुमार ने बताया कि इंडिया गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए दोपहर तीन बजे के बाद इंडिया गेट की तरफ बसों का जाना बंद कर दिया था। चिड़ियाघर में भारी संख्या में लोगों के आने से भैरो मार्ग को करीब डेढ़ घंटे के लिए बंद करना पड़ा। मथुरा रोड पर दिनभर भारी ट्रैफिक रहा। कनॉट प्लेस पर भारी भीड़ को देखते हुए यहां आने के सभी मार्गों को बंद कर दिया गया। कनॉट प्लेस से गोल मार्केट आने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया था। हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा बांग्ला साहिब व रकाबगंज के आस-पास के मार्गों को भी बंद कर दिया। इससे नई दिल्ली इलाके में जाम हो गया। हनुमान मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से कश्मीरी गेट, यमुना बाजार, छाता रेल, केला घाट और हनुमान सेतुल पर यातायात दिन भर बाधित रहा।
विज्ञापन
पुलिस ट्वीट व फेसबुक से देती रही जानकारी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिन भर ट्वीट व फेसबुक से लोगों से उन स्थानों से न गुजरने की अपील की जहां जाम लग रहा था। दोपहर में अलर्ट जारी किया गया था कि कालकाजी मंदिर में ज्यादा भक्तों के आने के कारण चिराग दिल्ली से कालकाजी की तरफ यातायात है। ट्वीट कर लोगों से चिड़ियाघर न जाने की अपील की गई।
कहीं भी ट्रैफिक को रुकने नहीं दिया गया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने दावा किया कि नई दिल्ली इलाके में स्थित धार्मिक स्थलों को छोड़कर कहीं भी ट्रैफिक को रुकने नहीं दिया गया। इंडिया गेट पर भी दिन भर ट्रैफिक चलता रहा। इंडिया गेट पर बसों का आवागमन रोका था।
पुलिस की एडवाइजरी पर ध्यान नहीं दिया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर लोगों को अपने वाहनों से इंडिया गेट व कनॉट प्लेस न आने की अपील की थी, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोग अपने वाहनों से इंडिया गेट, चिड़ियाघर व कनॉट प्लेस पहुंच गए थे।