{"_id":"5bd9ed55bdec2262ae58eb49","slug":"81541008725-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के मामले में देश में अव्वल गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के मामले में देश में अव्वल गुरुग्राम
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण के मामले में देश में अव्वल गुरुग्राम
गुरुग्राम। गुरुग्राम ने प्रदूषण के मामले में दिल्ली एवं एनसीआर के शहरों को ही नहीं बल्कि देश के तमाम शहरों को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर एक दिन पहले यानी मंगलवार की तुलना में कम लेकिन अन्य शहरों के मुकाबले सबसे अधिक रहा। गुरुग्राम अकेला ऐसा शहर रहा, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम-2.5 का स्तर 416 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह गुरुग्राम में एक्यूआई में पीएम-2.5 का स्तर 450 से अधिक था। दोपहर को हवा चलने पर प्रदूषण का स्तर कम होना शुरू हुआ, मगर एयर क्वालिटी इंडेक्स में पीएम-2.5 का स्तर चार सौ से ऊपर ही रहा। बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार की तुलना में प्रदूषण का स्तर कम था, लेकिन देश के 67 शहरों में पहले स्थान पर रहा । दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर गुरुग्राम से काफी नीचे रहा।
गुरुग्राम में निरंतर एयर क्वालिटी इंडेक्स में पीएम-2.5 का स्तर चार सौ से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इस कारण साइबर सिटी की हवा जहरीली हो गई है। साइबर सिटी में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंचा हुआ है। सांस लेने में दिक्कत आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शहर एक्यूआई
गुरुग्राम 416
गाजियाबाद : 362
फरीदाबाद : 388
ग्रेटर नोएडा : 383
दिल्ली 358
नोएडा 347