{"_id":"5bb2901b867a5501363be3c4","slug":"81538428955-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल व्यवस्था
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
मरीजों पर भारी पड़ी अव्यवस्था
जिला अस्पताल में प्रिंटिंग प्रिंटिंग मशीन खराब, ईएसआई डिस्पेंसरी में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले के मरीजों के लिए सप्ताह की शुरुआत अव्यवस्था और परेशानी भरी रही। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को भारी भीड़ और प्रिंटिंग मशीन खराब होने से मरीज बेहाल दिखे। रविवार को नियमित छुट्टी थी, जबकि मंगलवार को गांधी जयंती की छुट्टी है। इस कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में लोगों की भीड़ अधिक रही। इस दौरान अस्पताल कर्मी हाथ से लिखकर लोगों को पर्चे दे रहे थे। इससे प्रक्रिया में देरी हुई और मरीजों की भीड़ बढ़ गई। कई मरीज ज्यादा समय लगने और भीड़ के कारण परेशान दिखे। ऐसे में कुछ मरीजों में आपस में कहासुनी भी शुरू हो गई। वाद-विवाद के कारण माहौल गर्म रहा।
थायराइड की मरीज निर्मला ने बताया कि सुबह 8:30 से जिला अस्पताल की लाइन में लगी हैं, लेकिन दो घंटे में भी पर्ची बनकर दवा नहीं मिल पाई। सेक्टर-62 की अनीता ने बताया कि उनकी बेटी बुखार से परेशान है, लेकिन नंबर नहीं आ रहा। अब जिला अस्पताल से निकलकर प्राइवेट अस्पताल जा रहे हैं, जिससे बच्ची को समय से इलाज मिल सके। ओपीडी की सभी लाइनों में मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं, कई मरीज समय अधिक लगने के कारण बिना इलाज ही लौट गए।
ईएसआई डिस्पेंसरी में दवा के लिए हंगामा
सेक्टर-57 स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में दवा के लिए लाइन में लगे लोगों ने दोपहर में जमकर हंगामा किया। लोगों ने सोमवार सुबह पांच बजे से लाइन लगानी शुरू कर दी थी। शुगर की दवा लेने पहुंची राधा ने बताया कि यहां भीड़ बहुत होती हैं और नंबर देर से आता है। इसलिए सुबह से ही लोग लाइन में लग जाते हैं, ताकि डिस्पेंसरी खुलते ही दवा मिल सके। स्टाफ की कमी के कारण लोगों को समय से दवा नहीं मिल पाती है। सोमवार को लंबे समय तक लाइन में लगने के बाद भी दवा नहीं मिली तो डिस्पेंसरी के बाहर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। डिस्पेंसरी प्रबंधन के अनुसार, स्टाफ कम होने के कारण दवा देने में समय लगता है। स्टाफ की कोशिश होती है कि लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।