फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   815 people in the district got a vaccine against Corona

जिले के 815 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
815 people in the district got a vaccine against Corona
पुन्हाना। जिले में बृहस्पतिवार को कुल 815 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस दौरान 60 साल से अधिक आयु के 470 और 45 से 59 आयु तक के 299 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। वहीं इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत 4602 बच्चों व 1163 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वसंत दुबे ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत 5485 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 83.90 फीसदी के साथ 4602 बच्चों को टीका लगाया गया, वहीं 1229 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 94.63 फीसदी के साथ 1163 महिलाओं को टीका लगाया गया। इसके लिए 416 सेंटर बनाए गए थे। वहीं कोरोना के बचाव का टीका लगवाने में 60 साल से अधिक आयु के लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed