फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   800 families have been yearning for ownership rights for their homes for eight years.

Noida News: आठ साल से अपने घर के मालिकाना हक के लिए तरस रहे 800 परिवार

Mon, 01 Dec 2025 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
800 families have been yearning for ownership rights for their homes for eight years.
सेक्टर-79 स्थित गौड़ स्पोर्ट्सवुड सोसाइटी निवासियों ने समस्याओं की दी जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आठ साल बाद भी फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होने से सेक्टर-79 स्थित गौड़ स्पोर्ट्सवुड सोसाइटी निवासी परेशानी है। निवासियों ने बताया कि वर्ष 2018 से उन्होंने वहां रहना शुरू किया था। सोसाइटी के कुल 800 फ्लैट खरीदार अपने पूरे पैसे चुका चुके हैं। रजिस्ट्री के लिए स्टांप पेपर खरीदकर रखे हैं। स्पोर्ट्स सिटी का मामला होने की वजह से नोएडा प्राधिकरण रजिस्ट्री नहीं करा रहा है।

अमर उजाला संवाद में निवासियों ने रजिस्ट्री के अलावा सोसाइटी के रखरखाव (मेंटेनेंस) को लेकर भी बहुत परेशानियां बताईं। उन्होंने बताया कि सोसाइटी का रखरखाव बिल्डर देख रहा है। ऐसे में 2.75 पैसे प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से रखरखाव शुल्क लिया जा रहा है इसके बाद भी सोसाइटी का रखरखाव सही नहीं हो रहा है। सिक्योरिटी की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं हैं। ड्यूटी पर तैनात रहने वाले गार्ड में कुछ सीनियर सिटीजन और कुछ 18 साल के कम के हैं। कई जगह पर गार्ड तैनात ही नहीं रहते हैं। पानी और कॉमन एरिया का बिजली शुल्क बिल्डर अलग से लेता है, लेकिन सोसाइटी में बिजली का कनेक्शन खपत के हिसाब से सही नहीं है। इससे गर्मियों में बहुत समस्या होती है। बिल्डर की ओर से किए गए वादे के अनुसार वेस्ट मैनेजमेंट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वाटर रिसाइकिलिंग और सोलर सिस्टम की सुविधा नहीं दी गई है। पार्कों में भी पीने वाला पानी इस्तेमाल हो रहा है। जाम से राहत के लिए सोसाइटी के बाहर रेड लाइट के पास एक यूटर्न बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

पानी का कनेक्शन सिर्फ 50 प्रतिशत फ्लैट के लिए
निवासियों ने बताया कि बिल्डर ने पानी का कनेक्शन सिर्फ 400 फ्लैट के नाम पर लिया है। जबकि सभी फ्लैट खरीदारों से पैसे लिए जा चुके हैं। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण 400 फ्लैट के हिसाब से पानी की आपूर्ति कर रहा है। ऐसे में सोसाइटी में बोरिंग का पानी भी मिलाना पड़ता है जिससे टीडीएस बहुत हाई रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पूरे पैसे देने के बाद भी बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के बीच फ्लैट खरीदार फंसकर रह गए हैं। - शरद सिंह
हाई टीडीएस वाले पानी को इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। - प्रीति साल्यान
सोसाइटी के अंदर लावारिस कुत्ते बढ़ गए हैं। कई बार कुत्ते बच्चों पर हमला कर देते हैं। - अनुराधा सिंह
बाहर ही एक अन्य सोसाइटी का निर्माण कार्य चल रहा है। नियमों का उल्लंघन हो रहा है। - प्रिया सिंह
प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही है। स्टांप पेपर खरीदकर इंतजार कर रहे है। - दीपक श्रीवास्तव
बिल्डर की ओर से मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है लेकिन कभी हिसाब नहीं दिया जाता है। -विकास साल्यान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed