{"_id":"607f1c938ebc3e8d2b2dd75c","slug":"8-people-died-from-corona-for-the-first-time-in-gautam-budh-nagar-grnoida-news-noi578218940","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में पहली बार कोरोना से 8 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में पहली बार कोरोना से 8 लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिले में कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा है। लगातार नए संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ-साथ मौतों का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को इस साल कोरोना से सर्वाधिक 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 114 लोगों को संक्रमण से मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को भी तीन लोगों की जान गई थी। अप्रैल में सबसे ज्यादा कोविड मरीज मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 640 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 255 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
अब कुल मरीजों की संख्या 31597 हो गई है, इसमें से 27718 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3765 मरीजों होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, जिले में मंगलवार को 6,087 लोगों का टीकाकरण किया गया। 40 सरकारी और 36 निजी केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 900 लोगों को पहली और 1793 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 45 से 59 वर्ष के 2641 लोगों को पहली और 528 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, 33 स्वास्थ्य कर्मी को पहली और 76 को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 29 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली और 87 को दूसरी डोज दी गई।
जिले में बस आज के लिए ही एंटीजन किट बचीं
जिले में प्रतिदिन 5500 मरीजों की जांच की जा रही है, लेकिन अब एंटीजन जांच किट की कमी महसूस होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, विभाग के पास दो हजार एंटीजन किट हैं। अगर और किट नहीं मिलेंगी तो बुधवार को ये खत्म हो जाएंगी। जिले में रोजाना तीन हजार एंटीजन और 1500 आरटी-पीसीआर जांच हो रही हैं।
विज्ञापन
कासगंज के एएसपी की पत्नी की मौत
जिले में मंगलवार को कासगंज के एएसपी की पत्नी की मौत भी हो गई। परिजन उन्हें यथार्थ अस्पताल लेकर आए थे। यथार्थ अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय त्यागी ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
कब कितनी हुई मौतें
20 अप्रैल 8
19 अप्रैल 3
18 अप्रैल 3
17 अप्रैल 0
16 अप्रैल 2
15 अप्रैल 1
14 अप्रैल 0
13 अप्रैल 4