{"_id":"615596918ebc3e62906b3ebf","slug":"7x-society-residents-demand-helicopter-for-their-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग: नोएडा में 7एक्स सोसाइटी के लोगों ने सुरक्षा के लिए मांगा हैलीकॉप्टर, सैकड़ों गगनचुंबी इमारतों में रहते हैं लाखों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग: नोएडा में 7एक्स सोसाइटी के लोगों ने सुरक्षा के लिए मांगा हैलीकॉप्टर, सैकड़ों गगनचुंबी इमारतों में रहते हैं लाखों लोग
Thu, 30 Sep 2021 05:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:16 PM IST
सार
नोएडा के 7X सोसाइटियों ने मांग की है कि सैकड़ों गगनचुंबी इमारतों में रहने वाले लाखों लोगों की सुरक्षा के लिए हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह मांग उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा से की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के 7X सोसाइटियों ने मांग की है कि सैकड़ों गगनचुंबी इमारतों में रहने वाले लाखों लोगों की सुरक्षा के लिए हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह मांग उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा से की है। उन्होंने इसके लिए अग्निशमन विभाग के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आनंद कुमार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
यह पत्र प्रोग्रेसिव कम्युनिटी फाउंडेशन के सुशील जैन ने लिखा है। संस्था ने बताया कि 7X के करीब 50 हजार फ्लैट में लाखों लोग रहते हैं। इतनी आबादी के लिए आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी हैं। 12वीं मंजिल से ऊपर के फ्लोर में लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस को बहुत मुश्किल होती है। 7X सोसायटियों से फायर स्टेशन की दूरी भी 30 मिनट की है।
विज्ञापन
पिछली मीटिंग की याद दिलाई
फाउंडेशन ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि दो जून 2020 को एक ऑनलाइन एक मीटिंग में इसी परेशानी को उठाया गया था। तब भी 7X सोसायटियों में फायर स्टेशन बनवाने की भी मांग की थी। अभी नजदीकी फायर स्टेशन सेक्टर-71 में है और वहां से गाड़ी आने में 30 मिनट का वक्त लग जाता है।
विज्ञापन