फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   76 Home Guards were secretly recruited in Faridabad

फरीदाबाद में गुपचुप तरीके से भर्ती कर लिए गए 76 होमगार्ड

Sun, 13 Sep 2020 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
76 Home Guards were secretly recruited in Faridabad
फरीदाबाद। (रणजीत मिश्रा) जिले में पुलिस के समानांतर ड्यूटी कर ट्रैफिक की व्यवस्था को संभालने वाले होमगार्ड विभाग में भर्ती के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। यह घोटाला लॉकडाउन के दौरान किया गया। लॉकडाउन में जिस समय पूरी व्यवस्था व जिंदगी स्थिर हो गई थी, उसी समय होमगार्ड विभाग में रिश्वत लेकर भर्ती कर घोटाले का यह खेल हुआ। जिला होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने भी इस मामले को अब शासन स्तर पर उठाया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर होमगार्ड्स भर्ती घोटाले का मामला सामने आया था। जनवरी से अगस्त के बीच करीब 216 नए होमगार्ड की भर्ती मुख्यालय के निर्देश के बिना ही कर दी गई। इनमें 76 फरीदाबाद जिले के हैं। लॉकडाउन समाप्त होने पर अनलॉक के दौरान जब शहर के चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए नए चेहरे सामने आए तो विभाग में हुए भर्ती घोटाले की चर्चा निकल कर बाहर आने लगी। इसके बाद इस मामलमे को होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरजोर तरीके से प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जिला होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 2016 के बाद होमगार्ड के भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी मार्च 2020 से अगस्त 2020 के बीच 216 नए होमगार्ड की भर्ती कर ली गई। इन्हें फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात व गुरुग्राम समेत अन्य जिलों में तैनाती भी दे दी गई। इससे इतर जो होमगार्ड अभी तक ड्यूटी कर रहे थे, उन्हें 58 साल से ज्यादा की उम्र का हवाला देकर घर बैठा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फरीदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 76 होमगार्ड की सेवा समाप्त कर दी गईं। इसके बदले में उसकी बेल्ट नंबर के आधार पर नए लोगों को ड्यूटी बांट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम विपरीत होमगार्ड की भर्ती करके जमकर रिश्वत ली गई है। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में होमागर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी खुलेआम रिश्वत के पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ ही गृहमंत्री अनिल विज से भी शिकायत की गई है। मामले को ऐसे ही नहीं दबने दिया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोल के लिए प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। - चंदर सिंह, जिलाध्यक्ष जिला होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed