{"_id":"675c486f6ad14d2b5b08d719","slug":"76-accused-including-four-masterminds-arrested-from-a-fake-call-center-in-noida-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में बैठे-बैठे अमेरिका में ठगी: कॉल सेंटर का पर्दाफाश, चार मास्टर माइंड समेत 76 गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में बैठे-बैठे अमेरिका में ठगी: कॉल सेंटर का पर्दाफाश, चार मास्टर माइंड समेत 76 गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
Fri, 13 Dec 2024 08:15 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 13 Dec 2024 08:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। सेंटर चलाने वाले चार मास्टर माइंड समेत 76 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। ये सभी लोग अमेरिका के नागरिकों से ठगी करते थे।
विज्ञापन
नोएडा में कॉल सेंटर का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका के नागरिकों से तकनीकी सहायता और लोन प्रक्रिया के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सेक्टर-63 में कॉल सेंटर चलाकर ठगी में लिप्ता चार मास्टरमाइंड समेत 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी अमेरिका में सक्रिय जालसाजों की मदद से ई-मेल ब्लास्टिंग (बड़ी संख्या में ई-मेल भेजना) करते थे। इन मेल में एक लिंक दिया जाता था। जिसे खोलते ही स्क्रीन नीला हो जाता था। जिसके बाद तकनीकी सहायता के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करने का संदेश दिया जाता था।
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिक जब उन नंबर पर कॉल करते थे तो कॉल सेंटर में फोन आता था। फिर तकनीकी सहायता के नाम पर उनसे 99 से 500 अमेरिकी डॉलर लिए जाते थे। इसी तरह संपर्क करने वाले अमेरिकी नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर फर्जी चेक की फोटो भेज कर ठगी की जा रही थी। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि कई और तथ्य सामने आए हैं जिन पर जांच जारी है।
विज्ञापन