फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   74 percent candidates did not appear for the exam

Noida News: 74 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं देने पहुंचे परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
74 percent candidates did not appear for the exam
जिले में 47 केंद्राें पर हुई समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा
विज्ञापन

सेंटर दूर होने की वजह से अभ्यर्थी नहीं पहुंचे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को 47 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की परीक्षा आयोजित की गई। केंद्रों पर केवल 26 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार परीक्षा केंद्र बहुत दूर-दूर है। इस वजह से यह असर देखने को मिला।
पहला पेपर लीक होने की वजह से इस बार दोबारा समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की गई है। इस वजह से परीक्षा के दौरान गहन चेकिंग रही। किसी प्रकार की सुरक्षा में चूक न हो इसका भी खास ध्यान रखा गया। जिले में बनाए गए 47 केंद्रों पर 20,616 अभ्यर्थी को परीक्षा देनी थी लेकिन 5,383 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं. 15,233 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एंट्री गेट से लेकर कक्षा के अंदर तक गहन चेकिंग हुई।
विज्ञापन

सभी केंद्रों के बाहर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी मनीष कुमार सेक्टर-25 स्थित सनराइज विले सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-12 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में निरीक्षण के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी स्कूल में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचे और सीसीटीवी स्क्रीन की गहनता के साथ जांच की। इस अवसर पर डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया व जिला प्रशासन में पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed