फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   73.75% voter turnout in Raksha Addela Apartments election.

Noida News: रक्षा अड्डेला अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, 73.75 फीसदी मतदान

Mon, 03 Aug 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
73.75% voter turnout in Raksha Addela Apartments election.
ग्रेनो वेस्ट की रक्षा अड्डेला अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए। स्रोत निवासी
फोटो
विज्ञापन

रक्षा अड्डेला अपार्टमेंट के चुनाव में 73.75 फीसदी मतदान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित में रक्षा अड्डेला सोसाइटी में एओए की प्रबंध समिति बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गए। चुनाव में 518 पात्र मतदाताओं में से 382 सदस्यों ने मतदान किया। इस तरह कुल 73.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।


निर्वाचन समिति ने बताया कि 10 पदों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना और सत्यापन के बाद राहुल राज, अमित कुमार झा, आदित्य भूषण, सर्वेश कुमार, नागेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र सिंह, अंबुज शर्मा, सौरभ शर्मा और श्यामली मित्रा को निर्वाचित घोषित किया गया। नेफोवा संस्था की उपाध्यक्ष रंजना सूरी भारद्वाज को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। निर्वाचन समिति ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed