फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   726 tins of adulterated ghee and oil were seized and rotten dry fruits were destroyed.

Noida News: 726 टिन मिलावटी घी-तेल पकड़ा, सड़े-गले मेवे नष्ट कराए गए

Fri, 10 Oct 2025 02:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
726 tins of adulterated ghee and oil were seized and rotten dry fruits were destroyed.
बाजार में खान-पान की चीजों की जांच करती खाद्य औष​धि एवं प्रशासन की टीम। 

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को 726 टिन मिलावटी घी व तेल बरामद किया। कई प्रतिष्ठानों पर लाखों रुपये के सड़े मेवे व मसाले मिले। जांच टीम ने खराब खाद्य पदार्थों में से अधिकतर सामग्री को सीज किया और कुछ को नष्ट करा दिया। 17 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ के बिक्री की शिकायतों पर ये कार्रवाई हुई। बृहस्पतिवार को अमीनाबाद के मंगलम एग्रोटेक में छापा मारा गया। यहां से 253 टिन वनस्पति घी, 81 टिन पामोलिन सीज किया गया। मोहिबुल्लापुर स्थित गोकुल एग्रो लिमिटेड से 392 टिन पॉम ऑयल सीज किया गया। इसके अलावा श्रीराम स्वरूप कोल्ड स्टोरेज एंड एलाइड फैजाबाद रोड में 50 किलोग्राम चिलगोजा, मूंगफली, हल्दी, सौंफ, काजू और छुहारा खराब पाया गया। इन्हें नष्ट कराया गया। फर्म हरि राम एंड संस सुभाष मार्ग से खराब खड़े मसाले मिले, जिनको सीज किया गया।

--

- 13 हजार 256 किग्रा की खाद्य सामग्री सीज की। जिसकी अनुमानित लागत 24 लाख 92 हजार 775 रुपये है।

- 763 किग्रा खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। जिसकी अनुमानित लागत 4 लाख 22 हजार 504 रुपये है।

- सीज व नष्ट की गई सामग्री: घी, तेल, चिलगोजा, खड़े मसाले, मूंगफली, साबुत हल्दी, सौंफ, काजू, छुहारा, खोया, सोयाबीन ऑयल।

बाजार में खान-पान की चीजों की जांच करती खाद्य औषधि एवं प्रशासन की टीम। 

बाजार में खान-पान की चीजों की जांच करती खाद्य औषधि एवं प्रशासन की टीम। 

बाजार में खान-पान की चीजों की जांच करती खाद्य औषधि एवं प्रशासन की टीम। 

बाजार में खान-पान की चीजों की जांच करती खाद्य औषधि एवं प्रशासन की टीम। 

बाजार में खान-पान की चीजों की जांच करती खाद्य औषधि एवं प्रशासन की टीम। 

बाजार में खान-पान की चीजों की जांच करती खाद्य औषधि एवं प्रशासन की टीम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed