{"_id":"5bf052b7bdec221a020c5fed","slug":"71542476471-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राव इंद्रजीत की दिखने लगी तल्खी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राव इंद्रजीत की दिखने लगी तल्खी
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद राव इंद्रजीत की दिखने लगी तल्खी
गुरुग्राम/मानेसर। 19 नवंबर को केएमपी एक्सप्रेसवे के उद्घाटन और सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री जनविकास रैली से पहले ही केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद राव इंद्रजीत की तल्खी दिखने लगी है। आईएमटी मानेसर स्थित बाबा न्यारमदास मंदिर गोशाला में शनिवार को सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली पंचगांव चौक केएमपी व मानेसर में कराना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले ही बिना बताए फर्रुखनगर के गांव सुल्तानपुर में समय ले लिया। अगर मानेसर क्षेत्र में प्रधानमंत्री की रैली होती, तो वह कई और सौगात दिलाते। सांसद की इस बात से भी साफ है कि राव इंद्रजीत और मुख्यमंत्री के बीच तालमेल की अब भी कमी है। इससे पहले भी कई मौकों पर राव इंद्रजीत मुख्यमंत्री से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
राव इंद्रजीत का कहना है कि यदि उनके अनुसार रैली होती, तो रक्षा यूनिवर्सिटी बिनौला, केएमपी, एनएचएआई एलिवेटिड फ्लाईओवर, पंचगांव-बिलासपुर अंडरपास समेत महिला कॉलेज मानेसर की शुरुआत कराकर एक साथ कई सौगात ग्रामीणों को दिलाते। सांसद ने ग्रामीणों को बताया कि वह प्रधानमंत्री की रैली होने के कारण ही निमंत्रण देने आए हैं, अगर यह रैली किसी ओर की होती, तो न्योता नहीं देते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से कोई निमंत्रण नहीं मिला है। प्रधानमंत्री कार्यालय से रैली का बुलावा आया है और भाषण देने का समय मिला है। मानेसर ग्राम पंचायत की सरपंच ने सांसद को मांग पत्र सौंपकर कई समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं को जल्द ही दूर कराने का आश्वासन दिलाया है। इस मौके पर कई पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।